झारखंड में आचार संहिता लागू, पांच चरणों में होगा चुनाव
भारत निवार्चन आयोग के आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।
राज्य में पांच चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।
शुक्रवार को प्रेस कॉन्प्रेंस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ ने बताया कि पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा। 7 दिसंबर को दूसरे, 12 दिसंबर को तीसरे तथा 16 दिसंबर को चौथे और 20 दिसंबर को पांचवे चरण के तहत वोटिंग होगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म होगा।
झारखंड की 67 सीटें नक्सल प्रभावित हैं तथा कुल 81 सीटों में 2.65 करोड़ मतदाता हैं।