विधानसभा चुनाव /महागठबंधन से बाहर रहेगा झारखंड विकास माेर्चा, विपक्ष का सीट शेयरिंग फाॅर्मूला तय

  • झारखंड विकास माेर्चा महागठबंधन से बाहर रहेगा। वह जदयू काे भी अपना राजनीतिक पार्टनर नहीं बनाएगा, बल्कि अकेले चुनाव लड़ेगा।
 
  • झाविमाे प्रमुख बाबूलाल मरांडी खुद राजधनवार सीट से चुनाव लड़ेंगे और सभी सीटाें पर अपना प्रत्याशी उतारेंगे। 
 
  • इससे राज्य की अधिकतर सीटाें पर आमने -सामने नहीं, बल्कि त्रिकाेणीय मुकाबला हाेने के आसार हैं।
 
  • इसी बीच बुधवार रात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और  झामुमाे के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत साेरेन के बीच हुई बैठक में झामुमाे और कांग्रेस ने सीट शेयरिंग का फाॅर्मूला तय कर लिया।
 
  • बैठक में तय हुआ कि किसी भी सीट काे लेकर गठबंधन नहीं फंसेगा।
 
यह भी पढ़े : हरियाणा के नतीजों को देखते हुए झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी हुई सतर्क

More videos

See All