जजपा के साथ हाथ मिलाएंगे दिल्ली के सीएम केजरीवाल!

जींद विधानसभा के उपचुनाव में आए दिन समीकरण बन-बिगड़ रहे हैं। जननायक जनता पार्टी और आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं। उपचुनाव में आप खुलकर जजपा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला के समर्थन में आ सकती है। इसकी सार्वजनिक तौर पर घोषणा कभी भी हो सकती है।
आप से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फिलहाल पार्टी की ओर से जजपा उम्मीदवार को समर्थन किया जाएगा। जींद उपचुनाव के नतीजों के बाद जजपा और आप के बीच राजनीतिक तौर पर गठबंधन का भी ऐलान संभव है। खबरें तो यह भी हैं कि दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला लगभग लिया जा चुका है। इसकी विधिवत घोषणा बाद में ही होगी।

More videos

See All