केजरीवाल बोले- पंजाब में अकेले लड़ेंगे लोस चुनाव, लालची नेता चले गए अब मजबूत होगी पार्टी

आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में पार्टी के अभियान की शुरुआत की। उन्‍होंने यहां बरनाला में रैली कर चुनावी बिगुल बजाया। उन्‍होंने कहा कि लालची लोग पार्टी को छोड़ गए है अब पंजाब में आम आदमी पार्टी मजबूत होगी। आप लाेकसभा चुनाव में किसी पार्टी से तालमेल नहीं करेगी और सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
अरविंद केजरीवाल ने बरनाला की अनाजमंत्री में आम आदमी पार्टी की रैली में चुनाव अभियान की एक तरह से शुरूआत की। पार्टी में टूट और सुखपाल सिंह खैहरा के आम आदमी पार्टी से अलग होने के बाद पहली रैली को संबोधित किया। केजरीवाल  ठीकरीवाल में शहीदी समागम में भी शामिल हुए और इसके बाद बरनाला की रैली में पहुंचे। रैली में दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री और आप के पंजाब प्रभारी मनीष सि‍सौदिया, सांसद भगवंत मान सहित पार्टी के सभी वरिष्‍ठ नेता मौजूद थे।

More videos

See All