SP-BSP गठबंधन पर नितिन गडकरी का निशाना: BJP मजबूत नहीं तो बुआ के पास भतीजा क्यों गया

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी  ने उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने नागपुर में भाजपा  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी मजबूत नहीं है तो बुआ के पास भतीजा क्यों गया? गड़करी ने कहा, 'केवल बुरे काम करने से ही दुश्मन नहीं बनते, अच्छे काम करने से भी दुश्मन बनते हैं. वे लोग जो कभी आंख से आंख नहीं मिला पाते थे, जिनका राजनीतिक आधार खत्म हो गया था. अब वे एक साथ आएं हैं.' यह बात उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के एक साथ आने के संदर्भ में कही. 

More videos

See All