दिग्विजय सिंह बोले- प्रदेश सरकार को नहीं है खतरा, भाजपा विधायकों के लिए ये बात बोली

कई भाजपा विधाययक मेरे संपर्क में हैं, प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जबलपुर आगमन पर पत्रकारों से चर्चा में कही। पत्नी अमृता सिंह के साथ दिग्विजय सिंह बुधवार की रात 10.30 बजे जबलपुर पहुंचे। वे गुरुवार को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी के 71वें संन्यास दीक्षा समारोह में शिरकत करेंगे
भाजपा के कुछ नेता आश्वस्त हैं कि वह कभी भी प्रदेश सरकार गिरा सकते हैं, इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे आश्वस्त नहीं हैं, बल्कि खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। क्योंकि बहुत लोगों के अधिकार छिन गए, उनके धंधे बंद हो गए। बाकी सरकार को कोई खतरा नहीं है।

More videos

See All