ममता बनर्जी की कोलकाता रैली में शामिल होंगे अखिलेश यादव और जयंत चौधरी

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की रैली में शामिल होंगे। यह रैली 19 जनवरी को कोलकाता में प्रस्तावित है। तृणमूल कांग्रेस की ओर आयोजित होने रही विपक्ष की रैली में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे करने वाले हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। वह अपनी जगह पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजेंगे। जानकारी के मुताबिक इस रैली में आने के लिए संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी आमंत्रण भेजा गया था लेकिन उन्होंने रैली में शामिल नहीं होने का फैसला किया। माना जा रहा है कि इसकी वजह कांग्रेस की स्थानीय इकाई का स्टैंड है। दरअसल, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विपक्षी दलों की रैली आयोजित करने जा रही हैं।

More videos

See All