सीपी जोशी सर्वसम्मति से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष बने

15वीं राजस्थान विधानसभा का पहला सत्र के दूसरे दिन बुधवार को विधायक डॉ. सीपी जोशी को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सीपी जोशी को विधान सभा अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने का अनुमोदन नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया। 

विधानसभा अध्यक्ष पद पर सीपी जोशी चुन लेने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और सचिन पायलट ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष की सीट तक ले गए और उन्हें पद पर बैठाया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीपी जोशी को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि हम यह चाहते हैं कि सत्ता पक्ष के साथ- साथ आप विपक्षी दलों की बातों का भी ध्यान रखें। आपको सभी दलों ने सर्वसम्मति से चुना है। आपके अनुभव का हमें सहयोग मिलेगा। 

More videos

See All