तेजस्वी यादव ने कहा- भाजपा संविधान विरोधी पार्टी, यूपी- बिहार से होगा सफाया

 बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कल रात से लखनऊ की राजनीति को गरमा दिया है। बसपा सुप्रीमो के काफी देर तक भेंट करने के बाद वह आज दिन में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। इस दौरान उन्होंने मीडिया को भी संबोधित किया।
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा व बसपा के बीच गठबंधन के लिए मैं तहेदिल से अखिलेश यादव व मायावती जी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ यह गठबंधन देश की राजनीति की दिशा व दशा तय करेगा।

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा तो संविधान की हत्या करने वाली पार्टी है। संविधान विरोधी पार्टी का लोकसभा चुनाव में अब तो उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार से भी सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संविधान विरोधी पार्टी की उलटी गिनती शुरू हो गई है। नागपुरिया कानून से देश चलाया जा रहा है। बंच ऑफ थॉट्स किताब को संविधान की जगह रखना चाहते हैं।

More videos

See All