राबड़ी देवी ने नरेंद्र मोदी और नीतीश सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने केंद्र की एनडीए सरकार और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार की तानाशाही को पूरा देश देख रहा है। इतना ही नहीं, उन्‍होंने नीतीश सरकार पर भी जमकर भड़ास निकाली। राबड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सीबीआइ डायरेक्टर को तमाशा बना दिया है लेकिन आलोक वर्मा ने भी इस्तीफा देकर दिखा दिया है कि उनकी तानाशाही के आगे वो झुक नहीं सकते। आलोक वर्मा के इस्तीफे पर देश की जनता को विचार करना चाहिए। राबड़ी देवी ने गया में एक नाबालिग लड़की अंजना हत्याकांड पर बिहार सरकार की प्रशासन व्यवस्था और पुलिस पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि पूरे बिहार में महिलाओं और लड़कियों के साथ इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। लगातार हत्या और बलात्कार हो रहे हैं। पुलिस घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से विफल है। गया में नाबालिग लड़की की हत्या की घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

More videos

See All