सपा-बसपा का मिलना जातिवादी, भ्रष्टाचारी और मौकापरस्त लोगों का गठबंधन

बसपा और सपा गठबंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह जातिवादी, भ्रष्टाचारी और मौकापरस्त लोगों का गठबंधन है। सपा और बसपा का विकास और सुशासन से कोई लेना-देना नहीं है। जनता इनके नापाक गठबंधन के बारे में सब कुछ जानती है। समय आने पर वही इनको सही जवाब भी देगी। मालूम हो कि गठबंधन के पहले भी भाजपा के शीर्ष नेता यह कहते रहे हैं कि सपा-बसपा के गठबंधन का उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनावों में कोई असर नहीं पड़ेगा। 2019 के आम चुनाव में भाजपा गठबंधन को 2014 के चुनावों से भी अधिक सीटें मिलेंगी।

More videos

See All