अश्विनी चौबे ने महागठबंधन को बताया महाठगबंधन, कहा- हिंद महासागर में डुबो देंगे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने 'महागठबंधन' को 'महाठगबंधन,' मेढ़क व दमा का मरीज बताया है। यह भी कहा कि उसे पाकिस्‍तान बॉर्डर पर ले जाकर हिंद महासागर में डुबो देंगे। अश्विनी चौबे के इस बयान पर सियासत गर्म हो गई है।

 केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री व भाजपा नेता अश्विनी चौबे अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्‍होंने विपक्षी 'महागठबंधन' को 'महाठगबंधन' बताया है। उन्‍होंने कहा कि ठगों का यह बंधन जनता को ठगने में लगा है। यह मेढ़क की तरह है। मेढ़क टरटराता रहता है और समझता है कि दुनिया उसपर ही टिकी है। महाठगबंधन के नेता भी ऐसा ही समझते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव का ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके टरटराने का भी समय आ गया है।

More videos

See All