समझ नहीं आता कांग्रेस ने सरकार चलाई या मिशेल मामा का दरबार: मोदी

झारखंड के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के बारीपदा पहुंचे। यहां रैली में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। खासतौर पर अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में गिरफ्तार क्रिश्चियन मिशेल का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा। इस दौरान उन्होंने जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। 
मिशेल की चिट्ठी ने कांग्रेस के राज खोले। खुलासा हुआ है कि इस राज़दार की कांग्रेस के टॉप के नेताओं, मंत्रियों से गहरी पहचान थी। प्रधानमंत्री कार्यालय में कौन सी फाइल कहां जा रही है, इसकी उसको पल प्रतिपल की जानकारी रहती थी। 

इनको ये सच्चाई इसलिए भी खटक रही है क्योंकि इनके राज खुल रहे हैं। कल ही अखबारों में एक रिपोर्ट आई है। हेलीकॉप्टर घोटाले का बिचौलिया, कांग्रेस के करप्शन का राज़दार मिशेल, उसकी एक चिट्ठी से खुलासा हुआ है। 

More videos

See All