अशोक गहलोत-सचिन पायलट के शपथग्रहण में पहुंची वसुंधरा राजे

राजस्थान में अगले मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत शपथ लेने जा रहे हैं। यहां राज्यपाल कल्याण सिंह उन्हें शपथ दिलाएंगे। इसी के साथ वह राज्य के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट भी शपथ लेंगे। वह अपने पिता स्वर्गीय राजेश पायलट के अंदाज में सिर में लाल पगड़ी बांधे हुए हैं। इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी कार्यक्रम स्थल में पहुंची।
समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नवजोत सिंह सिद्धू, जितिन प्रसाद समेत यूपीए के कई दिग्गज मौजूद हैं। जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल में शपथग्रहण का समारोह हो रहा है। 

More videos

See All