भाजपा का नहीं दिख रहा मिजाज, पसीना बहा रही कांग्रेस

भाजपा के बड़े नेता रहे चुनाव से दूर, मैंनेजमेंट भी पुख्ता नहीं, कांग्रेस के बड़े नेता कर रहे कैंप। कोलेबिरा उपचुनाव की तस्वीर पार्टियों के प्रचार अभियान से ही साफ हो रही है. उपचुनाव में भाजपा का चुनावी मिजाज नहीं दिख रहा है.  
दूसरी सीटों पर जिस तरह की आक्रमक रणनीति और मैनेजमेंट के साथ भाजपा जुटती है, वैसा सीन कोलेबिरा में नहीं है. भाजपा के बड़े नेता चुनावी अभियान से दूर हैं.  मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और विधायक रामकुमार पाहन ने रस्म अदायगी कर दी है.  भाजपा की कोर टीम इस चुनाव में नहीं दिखी.  पिछले गोमिया उपचुनाव में भाजपा ने सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों की टीम झोंकी थी. 

More videos

See All