गुजरात में पानी पर पुलिस का पहरा

गुजरात के किसान सिंचाई के पानी के लिए परेशान हैं। इसके लिए वे आंदोलन कर रहे हैं। नहर से सिंचाई के लिए पुलिस का पहरा बैठा दिया गया हैं। वहीं, दूसरी ओर राज्य सरकार स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की सुंदरता बढ़ाने के लिए 20 मिलियन क्यूबिक फिट पानी छोड़ रही है। भाजपा के नेताओं ने किसानों की समस्याओं से बेफिक्र पानी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि भाजपा सरकार इस प्रकार का मनोरंजन छोड़कर किसानों की फसलों के लिए सिंचाई के लिए सरदार सरोवर का पानी उपलब्ध करवाए।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सूखे का सामना कर रहे गुजरात में पशुओं का चारा और सिंचाई के पानी के लिए राज्य के किसान आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, राज्य सरकार डीजी कांफ्रेस में आने वाले पुलिस अफसरों का नजारा कराने के लिए नर्मदा का 20 मिलियन क्यूबिक फिट पानी वियर डैम में भरवाकर किसानों को निराश कर रही है।

More videos

See All