घरों को गोद ले सरकार की उपलब्धियां बताएंगे जदयू कार्यकर्ता

जदयू कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के गली-मोहल्ले में 25-25 घर गोद लेंगे। लोगों से मिलकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। साथ ही, उनकी समस्याओं के निराकरण में मदद करेंगे। इस आशय का फैसला शनिवार को चैंबर गली स्थित एक विवाह भवन में आयोजित महानगर जदयू की बैठक में लिया गया। महानगर अध्यक्ष अंबरीश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल प्रदेश प्रभारी डॉ. अजय कुमार चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश संगठन के निर्देशों से अवगत कराया।
 उन्होंने प्रत्येक वार्ड अध्यक्ष को अपने-अपने वार्ड के प्रत्येक गली-मोहल्ले में बैठक कर लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान का प्रयास करने को कहा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि शहर के सभी वार्डों से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोडऩे काम करना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की विकास योजनाओं को पहुंचाने का काम करने को कहा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह, राज्य परिषद सदस्य ठाकुर हरिकिशोर सिंह, शैलेश कुमार शैलू, राजेश राम, सरफराज, जानकी श्रीवास्तव, बिट्टू चौधरी, रंजीत सहनी, दिलीप राज सहनी आदि उपस्थित रहे।  

More videos

See All