रामलीला मैदान में महिलाओं की रैली से हुंकार भरेगी बीजेपी

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेरने और लोकसभा चुनाव में जीत का संकल्प लेने के लिए दिल्ली बीजेपी के महिला मोर्चे ने रामलीला मैदान में रविवार को एक रैली का आयोजन किया है। इसे महिला हुंकार रैली नाम दिया गया है। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली रैली में बड़ी तादाद में महिलाएं शामिल होंगी।
दिल्ली बीजेपी का दावा है कि 20 से 25 हजार महिलाएं रैली में आएंगी। बड़ी तादाद में ऐसी महिलाओं के शामिल होने का दावा भी किया जा रहा है, जो बीजेपी में नहीं हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती हैं। रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह या गृह मंत्री राजनाथ सिंह को बुलाने की कोशिश हो रही थी। लेकिन दोनों के ही पहले से कार्यक्रम तय थे। 

More videos

See All