तमाड़ विधायक विकास मुंडा आजसू से निलंबित, भाजपा का थामेंगे दामन !

तमाड़ विधायक विकास मुंडा को आजसू ने उपाध्यक्ष पद से हटाते हुए पार्टी से एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने सोमवार की देर रात इस संबंध में आदेश जारी किया। इसके अनुसार विकास मुंडा पार्टी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा कर रहे थे तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। विकास के बारे में कहा जा रहा है कि वह भाजपा के दामन थाम सकते हैं। हालांकि राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि विकास झामुमो के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं।
उम्मीद है मंगलवार को विकास मुंडा अपना रुख स्पष्ट करें। दोपहर बारह बजे नामकुम में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस रखी है। विकास मुंडा दिवंगत पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा के पुत्र हैं। तमाड़ से उन्होंने पहली बार आजसू के टिकट पर जीत हासिल कर विधानसभा में दस्तक दी थी। बेबाक और दो टूक बातों से विकास ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

More videos

See All