विपक्षी गठबंधन को लेकर झारखंड में भी पक रही खिचड़ी

झारखंड में विपक्षी दलों की एकजुटता पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के रुख ने इसे ज्यादा गंभीर बना दिया है। मोर्चा की चाल से कांग्रेस सतर्क है। कांग्रेस ने कोलेबिरा में प्रत्याशी उतारकर विपक्षी गठबंधन के अन्य दलों का समर्थन पाने में सफलता हासिल की है। अब पार्टी की नजर गठबंधन को मुकाम तक पहुंचाने की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अजय कुमार इस मुहिम में लगे हैं कि विपक्षी गठबंधन का दायरा बढ़े। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बगैर टिप्पणी किए उन मुद्दों पर ज्यादा संजीदगी दिखाते हैं जो आमलोगों के जेहन में है। उनका यह भी मानना है कि गठबंधन साफ दिल और खुले मन से होना चाहिए। इसके लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार हो। सत्ता परिवर्तन से ज्यादा आवश्यक सिस्टम में बदलाव लाना है। 

More videos

See All