कमलनाथ ने BJP के 'द्दष्टि पत्र' को बताया झूठ का पुलिंदा

कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर BJP की ओर से जारी द्दष्टि पत्र को झूठ का पुलिंदा और छलावा बताया है। कमलनाथ ने कटनी में  पत्रकारों से बातचीत में कहा कि BJP का द्दष्टि पत्र पूरी तरह झूठ का पुलिंदा है। ये धोखे, फरेब और झूठ पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह साल से मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पूर्व में किये गये वादों को पूरा करने में नाकामयाब रही है और फिर से नये वादे कर रही है।

BJP की नीयत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा की नीयत में ही खोट नजर आती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि BJP के लोग अब किसानों की बात कर रहे हैं। BJP को यह बताना चाहिए कि पिछले पंद्रह साल में उन्होंने अब तक किसानों के कल्याण के लिए क्या-क्या किया। इस द्दष्टिपत्र में कुछ नया नहीं है। पुरानी घोषणाओं को ही दुहराया गया है। पुरानी घोषणाओं को पूरा नहीं किया गया।

More videos

See All