बिहार में सियासी उलटफेर: कुशवाहा के साथी बने MP अरुण कुमार, नीतीश को बताया अहंकारी

राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को 'नीच' कहे जाने पर हो रही राजनीति ने बुधवार को एक नया मोड़ ले लिया। कुशवाहा से नाराज चल रहे सांसद डॉ. अरुण कुमार अचानक उनके पक्ष में आए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अहंकारी बताते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे शब्द का प्रयोग करने के लिए नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए। उन्हें प्रायश्चित करना चाहिए। रालोसपा के टिकट पर सांसद बने डॉ. अरुण कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा से नाराज होकर अपना अलग गुट बना लिया है। उन्होंने राष्ट्रीय समता पार्टी (सेक्यूलर) के नाम से नई पार्टी का गठन कर लिया है।
अरुण कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा का साथ देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने 'नीच' शब्द कहकर बिहारी अस्मिता को ठेस पहुंचाई है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं तो उपेंद्र कुशवाहा भी केंद्रीय मंत्री हैं और एक पार्टी का नेतृत्व करते हैं। एेसे में किसी को 'नीच' कहना नीतीश कुमार का अहंकार दर्शाता है और उनकी हां में हां मिलाते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता भी सच से मुंह छिपाते हुए उनका समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि सब साथ हैं। अरुण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार की मानसिकता ठीक नहीं और इसका जवाब उन्हें जनता देगी। 

More videos

See All