भाजपा ने शुरू किया 'मास्क फॉर लाइफ' अभियान, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रहे हैं लोग

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम जनता को जागरूक करने के लिए दिल्ली भाजपा ने मास्क फॉर लाइफ अभियान शुरू किया है। इसके जरिये लोगों को मास्क पहनकर अपना फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ने की कोशिश हो रही है जिससे कि दिल्ली में स्वच्छ पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हो सकें। 

प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्विटर पर इसकी शुरुआत की है। उन्होंने खेल व युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के साथ अपना मास्क पहना हुआ फोटो और संदेश ट्वीट किया है। ट्वीट के साथ उन्होंने प्रदेश भाजपा के तीन पदाधिकारियों प्रत्युष कंठ, नीलकांत बख्शी और अशोक गोयल को टैग करते हुए उन्हें अपने मास्क वाले फोटो के साथ तीन-तीन लोगों को टैग करने का चैलेंज दिया है।

More videos

See All