कांग्रेस को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए नहीं मिल रहे प्रत्याशी, ये हो सकते हैं चेहरे

देश में चाहे मौजूदा समय में कांग्रेस की सरकार है और 2019 के चुनाव इसी सरकार के असिस्त्व में कांग्रेस प्रदेश में लड़ेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को इस बार पंजाब से बेहद उम्मीदें हैं। पार्टी हाईकमान पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 10 सीटें जीतने का दावा कर रही है। तांकि राष्ट्रीय राजनीति में दोबारा कांग्रेस का परचम लहराया जा सके। 

मगर हैरानी की बात यह है कि जिस प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और हाईकमान को बेहद उम्मीदें हैं, उसी प्रदेश में पार्टी को लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए चेहरे नहीं मिल पा रहे हैं। पिछला चुनाव लड़ चुके दो नेता तो मौजूदा कैप्टन सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और अधिकांश नेता बार-बार हार के बोझ से दब कर रह गए हैं। हाईकमान के 10 सीटें जीतने के दावे को पुख्ता करने के लिए प्रदेश हाईकमान लगातार नए चेहरों की तलाश में तो हैं, मगर अभी तक उनके सामने कोई सशक्त चेहरा नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में पार्टी हाईकमान कैप्टन कैबिनेट के कई मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में उतार सकती है।

अगर ऐसा होता है तो प्रदेश राजनीति में कई समीकरण बदल सकते हैं। जिन कैबिनेट मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में चेहरा बनाने की बात हो रही है, उसमें खास तौर पर स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला का नाम चल रहा है। इनमें से मनप्रीत बादल व विजय इंदर सिंगला 2014 लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं और दोनों को हार मिली थी। 

More videos

See All