मध्यप्रदेश-राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर टालने के लिए भाजपा काट सकती है कई विधायकों के टिकट

राजस्थान और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के आलोक में भारतीय जनता पार्टी सत्ता विरोधी लहर को टालने के लिए कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है। इन दोनों राज्यों में भाजपा ने 2013 में जबरदस्त जीत हासिल की थी लेकिन इस बार पार्टी को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के तीन मौजूदा विधायकों के भी टिकट पार्टी काट सकती है।

प्रदेश में भाजपा ने अभी 13 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। इसमें से चार सीट भाजपा के पास है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के 49 विधायकों में से 14 पर दोबारा भरोसा नहीं जताया है जिन्होंने पिछले चुनाव में जीत हासिल की थी। राजस्थान में कांग्रेस के लिए अच्छा संकेत देने वाले सर्वेक्षणों को पार्टी सूत्र ने अधिक तवज्जो नहीं दिया और स्वीकार किया कि शुरुआत में पार्टी में कुछ संवादहीनता की स्थिति थी लेकिन अब स्थिति बदल गई है। पार्टी के एक नेता ने दावा किया, हम तीनों राज्यों में फिर से सत्ता में आएंगे।

More videos

See All