मनोहर धीमान की नियुक्ति पर बिफरा इंदौरा BJP मंडल

 भाजपा मंडल इंदौरा की एक अकस्मात बैठक वीरवार को मंडलाध्यक्ष घनश्याम संबयाल की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह इंदौरा में आयोजित की गई। बैठक में गत दिवस सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष पद पर हुई इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोहर धीमान की नियुक्ति पर रोष प्रकट किया गया। इस अवसर पर मंडल के उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर कहा कि मनोहर धीमान पिछले 25 सालों से पार्टी के विरुद्ध सरेआम कार्य करते रहे और पिछली बार आजाद रूप से विधायक बनने के बावजूद भी भाजपा विधायकों के साथ विपक्ष में खड़े होने के कांग्रेस सरकार की एसोसिएशन हासिल की और 5 साल कांग्रेस का गुनगान करते रहे। यही नहीं मंडल ने आरोप लगाया कि इस बार हुए विधानसभा चुनावों में भी मनोहर धीमान ने भीतरघात करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और मनोहर धीमान का अपना बूथ भी डाउन रहा। ऐसे में गत वर्ष जून माह में पार्टी में आने वाले पूर्व विधायक की उक्त पद पर नियुक्ति रद्द करने की मांग भाजपा मंडल इंदौरा ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से की है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणु भंदराल, ब्लॉक समिति के चेयरमैन सतपाल कटोच, वाइस चेयरमैन भुवनेश्वर शर्मा, पूर्व मंडलाध्यक्ष मोतीलाल जोशी, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र भल्ला, बलवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीत कटोच, महामंत्री अश्विनी शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदर्श शर्मा, उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रताप कैरों, सुनील बंटी एससी मोर्चा अध्यक्ष, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सृष्टा देवी, पवन ठाकुर ग्राम केंद्र प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे।

More videos

See All