जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र के कांग्रेस में जाने पर राज्यवर्धन सिंह ने याद दिलाया 70 साल का इतिहास

भाजपा सरकार में विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री जैसे अहम पदों पर रहने वाले जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह और उनकी बहू चित्रा सिंह बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उनपर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि यह मानवेंद्र सिंह का निर्णय है। लेकिन उनके पिता जसवंत सिंह ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस के खिलाफ लड़ते हुए निकाल दिया। भाजपा ने उन्हें वित्त और रक्षा जैसे मंत्रालय देकर सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि वह उस पार्टी के साथ गए हैं जिसने 70 सालों में राजस्थान से किसी भी राजपूत को केंद्र में मंत्री तक नियुक्त नहीं किया।

More videos

See All