रोहतक, झज्जर, सोनीपत और जींद जिलों पर भाजपा की खास नजर

दीनबंधु सर छोटू राम को समर्पित रैली के बहाने भाजपा जाटलैैंड में अपनी नींव मजबूत करने की तैयारी में है। 9 अक्टूबर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गढ़ी सांपला में होने वाली रैली के लिए केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह समेत मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उनकी कैबिनेट के मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारी पसीना बहा रहे हैैं।
भाजपा ने रैली में जाटलैंड में आने वाले जिलों रोहतक, झज्जर, सोनीपत और जींद से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संगठन इसी रणनीति पर काम कर रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और महामंत्री (संगठन) सुरेश भट्ठ लगातार रैली की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैैं।

More videos

See All