पांच अक्टूबर को जबलपुर आएंगे राहुल, करेंगे रोड शो

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पांच अक्टूबर को जबलपुर आ रहे हैं जिसको लेकर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता तैयारी करने में जुट गए हैं। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दिनेश यादव  ने मंगलवार को बल्देवबाग कार्यालय में बैठक की। इसमें राहुल गांधी के दौरे की रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। और सबसे पहले वे ग्वारीघाट में नर्मदा पूजन करेंगे।

इसके बाद कांग्रेस का रोड शो प्रारंभ होगा। जो शास्त्री ब्रिज, कमानिया गेट, शास्त्री ब्रिज, गोहलपुर,अब्दुल हमीद चौक, मंडी मदार टेकरी व कलेक्ट्रेट से होते हुए शिवाजी मैदान में खत्म होगा। इसके बाद कुछ नागरिकों के साथ चर्चा का कार्यक्रम होगा। इस रोड शो के लिए कांग्रेस नेता जगह-जगह मंज लगाकर स्वागत करेंगे। पार्षद जतिन राज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के आने से कांग्रेस और मजबूत होगी। पार्टी की बैठक में तरुण भनोत, सतीश तिवारी, रेखा विनोद जैन, दिनेश यादव व अन्य नेता मौजूद रहे।

More videos

See All