ईडी ने कब्‍जे में लिया झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्‍का का घर

कोलेबिरा के पूर्व विधायक सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एनोस एक्का के घर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को अपने कब्जे में ले लिया। उनका यह घर रांची के डोरंडा स्थित एयरपोर्ट रोड में है। करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में ईडी ने पहले भी उनकी संपत्ति जप्त की थी। इसके विरुद्ध एनोस एक्का कोर्ट चले गए थे। कोर्ट ने ईडी की जब्ती को सही पाया जिसके बाद मकान को कब्जे में लेने की स्वीकृति दी। गुरुवार की सुबह ईडी ने उक्त घर को ना सिर्फ सील किया बल्कि उसे सरकारी संपत्ति घोषित करते हुए नोटिस भी चस्पा किया।
सिमडेगा के  बहुचर्चित पारा शिक्षक मनोज कुमार हत्याकांड मामले में विधायक एनोस एक्का वर्ष 2014 के नवंबर से ही जेल में बंद है। इस हत्याकांड में  उन्हें  सजा हो चुकी है । सजा होने के बाद  उनकी  विधानसभा से  सदस्यता भी खत्म हो चुकी है। कोलेबिरा सीट पर चुनाव होना है। एनोस एक्का जेल में रहकर ही गत विधान सभा चुनाव में कोलेबिरा सीट से जीत हासिल की थी। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता मनोज नागेशिया को चुनावी मैदान में शिकस्त दी थी। इसके पहले वह 2009 में भाजपा के महेन्द्र भगत तथा 2005 में कांग्रेस के थियोडोर किड़ो को हराकर विधायक बने थे। परंतु गत विधानसभा चुनाव के ठीक पहले वे पारा शिक्षक की हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिए गए और करीब 47 महीने से जेल में बंद हैं। फिलहाल वे रांची के होटवार जेल में बंद हैं।

More videos

See All