भारत-पाक विदेश मंत्रियों की वार्ता रद्दं होने से जम्मू कश्मीर को होगा नुकसान :महबूबा

भारत और पाकिस्तान के बीच विदेश मंत्री स्तर पर होने वाली वार्ता के रद्द होने को जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुरी खबर करार दिया है। उन्होंने माइक्रोब्लाग साइट टवीट्र पर अपना दुख जाहिर किया है। महबूबा ने कहा कि दोनों देश वार्ता को लेकर अपने देश के लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। वार्ता रद्द होना जम्मू कश्मीर के लिए बुरी खबर है।
महबूबा ने लिखा कि मीडिया से बात करने की वजाय दोनों देश वार्ता को आगे बढ़ाएं। उन्होंने आगे लिखा कि एनडीए सरकार को ऐतिहासिक जनादेश मिला उसके बाद भी वो सिर्फ नेतृत्व नहीं बल्कि मीडिया एजेंडा तय कर रहा है। न्यूयार्क में वार्ता होनी थी और अब रद्द कर दी गई और यह दुखद है। गौरतलब है कि दोनों देशों ने विदेश मंत्री स्तर पर वार्ता का फैसला किया था पर कश्मीर में सुरक्षाबलों की हत्या, सीमा पर बीएसएफ जवान के शव के साथ बर्बरता और आतंकियों का महिमामंडन कर डाक टिकट जारी करने को लेकर पाक के साथ वार्ता करने से इन्कार कर दिया है।
 

More videos

See All