सांसद राजकुमार सैनी बोले- इस्तीफा नहीं दूंगा, भाजपा भले ही निकाल दे

भाजपा सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संरक्षक राजकुमार सैनी ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगे, भाजपा हाई कमान भले ही उन्हें पार्टी से निकाल दे। उन्हें कुरुक्षेत्र की जनता ने सांसद बनाया है न कि भाजपा ने। वह अपने निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे कुरुक्षेत्र के लोगों की आवाज को देश की सबसे बड़ी पंचायत में उठाने में पीछे नहीं रहे।

सांसद सैनी ने कहा कि राजा अब पेट से नहीं पेटी से निकलेंगे। वे प्रजातंत्र का गला घोंटने वालों की दुकानदारी बंद कराने के लिए ही मैदान में उतरे हैं। 2 सितंबर को पानीपत के हुडा ग्राउंड में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के स्थापना दिवस पर वे अपनी नई पार्टी के एजेंडे और नीतियों को लोगों के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पांच मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

More videos

See All