हरियाणा सरकार करेगी 100 कैदियों को आजाद

हरियाणा की जेलों में बंद कैदियों में से करीब 100 कैदियों को आजादी मिलेगी। सूत्रों की मानें तो हरियाणा जेल प्रबंधन ने कैदियों की रिहाई की योजना पर काम शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार ने जुलाई में देशभर की जेलों से उन कैदियों को रिहा किए जाने का फैसला किया था, जो गैर जघन्य अपराध करने के कारण कैद हैं और 50 फीसदी सजा पूरी कर चुके हैं। हरियाणा की जेलों से ऐसे कैदियों को 3 चरणों में रिहाई मिलेगी। 

पहली रिहाई 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर मिलेगी। दूसरी रिहाई दांडी यात्रा की सालगिरह पर मार्च से अप्रैल के महीने में दी जाएगी, जबकि तीसरी रिहाई कैदियों को अगले वर्ष 2 अक्तूबर 2019 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा की जेलों में इस समय करीब 20 हजार कैदी हैं। इनमें से करीब 650 महिलाएं और 19,400 पुरुष हैं। लगभग 7500 पुरुष कैदी दोषी करार दिए जा चुके हैं, जिनमें से 3700 को उम्रकैद की सजा मिली है। करीब 200 महिलाएं जेल में उम्रकैद की सजा काट रही हैं।

More videos

See All