तिरंगे के अपमान पर अमित शाह को कोर्ट में घसीटेगी बहुजन विजय पार्टी: केशव

बहुजन विजय पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा गत 15 अगस्त को किए गए तिरंगे के अपमान को बेहद दुखद, राष्ट्रीय भावना के विपरीत व तिरंगे के अपमान की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि वह इस प्रकरण में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के विरुद्ध न्यायालय जाएगी।
बहुजन विजय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द्र ने आज लखनऊ में कहा कि यह आश्चर्य का विषय है कि सत्तारूढ़ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को झंडा फहराना नहीं आता। उन्होंने कहा कि बेहद शर्मनाक यह प्रकरण पूरी दुनिया ने देखा जिससे देशवासियों की भावनाएं आहत हुईं। उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण के दौरान अमित शाह झंडे को खींचकर जमीन पर ले आते हैं जो दंडनीय अपराध है। जमीन से तिरंगे के स्पर्श होने पर 3 साल की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकता है।
उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि भाजपा के कार्यक्रमों में राष्ट्रगान गाते समय भाजपा का झंडा फहराया जाता है लेकिन पार्टी अध्यक्ष होने के नाते अमित शाह ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भी कभी इस बात का संज्ञान नहीं लिया तथा सच्चाई यह है कि भाजपा का प्रखर राष्ट्रवाद राष्ट्रीय ध्वज पर हावी होता जा रहा है।

More videos

See All