विकिपीडिया ने बिप्लब देब को बताया बांग्लादेशी, मचा बवाल

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने रविवार को सफाई देते हुए कहा है कि उनका जन्म भारत में हुआ है। दरअसल पिछले तीन दिनों से उनके जन्म को लेकर विकिपीडिया कई दावे किए जा रहे थे। उनके प्रोफाइल पेज पर कई संपादकों ने दावा किया था कि उनका जन्म बांग्लादेश में हुआ है।
एनआरसी का फाइनल ड्राफ्ट 30 जुलाई को जारी किया गया था। जिसने असम में नागरिकता को लेकर बहस शुरू कर दी है क्योंकि 40 लाख लोगों को अवैध बताया गया है। इसी बीच देब का विकिपीडिया पेज एक युद्धस्थल में बदल गया। उनके पेज पर गुरुवार से लेकर शनिवार तक 37 बार संपादन हुए। जिनमें उनका जन्मस्थान त्रिपुरा के गोमती जिले से लेकर बांग्लादेश के चांदपुर तक को बताया गया।

More videos

See All