पंजाब आप में घमासान, अब नेता प्रतिपक्ष बने चीमा ने खैहरा के खिलाफ खोला मोर्चा

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली आम आदमी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र दिड़बा के विधायक एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने पार्टी के विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खैहरा की जगह पर नेता प्रतिपक्ष बने चीमा ने दो टूक शब्दों में कहा कि आप की महिला विधायकों के अपमान पर पार्टी के बागी नेता सुखपाल खैहरा व उनके साथियों को माफी मांगनी होगी, वरना कोर्ट जाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।
स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में चीमा ने कहा कि जिस तरह की बोली उनके लिए सुखपाल सिंह खैहरा उपयोग कर रहे हैं, वह समूचे दलित भाईचारे का निरादर करने वाली है और  उनकी सोच में राजशाही झलकती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र जगराओं की विधायक नेता सरबजीत कौर माणूके, विधायक बलजिंदर कौर व विधायक रूबी के खिलाफ सोशल मीडिया पर जो एतराज योग्य तस्वीरें डालकर उन पर निंदनीय शब्दावली उपयोग की गई है, वह खैहरा के कहने पर उनके एक समर्थक ने अपलोड की है।

More videos

See All