जिन्होंने सरकार को वोट किया उन्हें अपने ही देश में शरणार्थी बना दिया गया: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम में नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) का फाइनल ड्राफ्ट जारी होने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में यह क्या हो रहा है। जिन लोगों ने सरकार बनाने के लिए वोट किया आज उसी को देश में शरणार्थी बना दिया गया है। मैं अपनी मातृभूमी को विभाजित नहीं देखना चाहती।
ममता बनर्जी ने कहा, 'असम में क्या चल रहा है। क्या है NRC की समस्या। यह लोग केवल बंगाली नहीं है यह अल्पसंख्यक हैं, यह हिंदू हैं, यह बंगाली है, यह बिहारी है। पिछले दिनों 40 लाख़ से ज़्यादा लोगों ने सत्ताधीन सरकार के लिए वोट किया और अचानक ही आज उन्हें अपने ही देश में शरणार्थी बना दिया गया।'
ममता ने कहा, 'मैं अपनी मातृभूमी को विभाजित नहीं देख सकती। हमलोग बंगाल में ऐसा नहीं होने देंगे क्योंकि यहां हमलोग रहते हैं। आज यह लोग वोट भी नहीं दे पा रहे हैं।'

More videos

See All