लोकसभा चुनाव में मैं व्यवधान बनूंगा, इसीलिए मेरे बेटे महेंद्र को ले गए-वाघेला

बेटे महेंद्र के भाजपा में प्रवेश से अपनी नाराजगी जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने प्रेेस कांफ्रेंस में बेटे को चेतावनी दी है। उसे जिन्होंने जिताया है, यदि वे चाहें तो भाजपा में जा सकते हैं, यदि वे ना कहें, तो उन्हें भाजपा छोड़नी होगी। वाघेला ने कहा कि यदि महेंद्र ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें मैं अपनी राजनीति विरासत से दूर कर सकता हूं। आवश्यकता पड़ने पर मैं अपने बेटे के खिलाफ प्रचार भी कर सकता हूं। लोगों में यह चर्चा है कि भाजपा में प्रवेश के बाद महेंद्र सिंह ने अपने पिता का आशीर्वाद लिया था। मध्यप्रदेश में सिंधिया परिवार की तरह वाघेला परिवार का एक पांव भाजपा और दूसरा पांव कांग्रेस में है।

More videos

See All