उत्तर प्रदेश में भाजपा की अपने सहयोगी दल सुभासपा से तकरार बढ़ी

सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के लगातार ही सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का अब भाजपा ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है। भाजपा की तरफ से मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने संभाला है। अब दोनों तरफ से लगातार प्रहार के कारण भाजपा की राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से तकरार बढ़ती जा रही है।
प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को अक्सर ही कठगरा में खड़ा करने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी को अब भाजपा से भी जवाब मिलने लगा है। भाजपा के जवाब देने से अब सूबे में इन दोनों दलों के बीच तकरार बढ़ रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा चंदौली से भाजपा के सांसद महेंद्र नाथ पाण्डेय से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक को चोर कहने के बाद से अब मामला तूल पकड़ रहा है।

More videos

See All