भाजपा फिटनेस के प्रोपेगण्डे के सहारे देश और प्रदेश की आम जनता को गुमराह कर रही है: आप

सत्ता का डर क्या होता है, पावर का अहंकार किसे कहते हैं और लोकतंत्र का मजाक कैसे बनाया जाता है, अगर इसकी पाठशाला किसी लेनी हो तो भाजपा एकमात्र देश में ऐसा विकल्प है, जो इन सभी चीजों में महारथ हासिल किये हुए बैठी है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के युवा नेता अभिषेक जैन बिट्टू का। उन्होंने कहा कि आज देश महंगाई से ही नहीं, बल्कि पानी के संकट से भी जूझ रहा है। किन्तु सरकार है कि इन पर ध्यान देने के बजाय फिटनेस के प्रोपेगण्डे के सहारे देश और प्रदेश की आम जनता को गुमराह कर मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है।

More videos

See All