भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक: हेमंत सोरेन के आवास पर जुटे विपक्षी दिग्गज

झारखंड भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन इस मसले पर तमाम विपक्षी दलों के नेताओं को रणनीति बनाने के लिए आमंत्रित किया है। हेमंत सोरेन के सरकारी आवास पर बैठक चल रही है। इसमें प्रमुख विपक्षी दलों के नेता भाग ले रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के आवास पर विपक्षी नेताओं की चल रही बैठक में संयुक्त आंदोलन की घोषणा होगी, झारखंड बंद का भी एलान संभावित है।
हेमंत सोरेन ने रविवार को बारी-बारी से तमाम विपक्षी दलों के नेताओं से बातचीत भी की। उन्होंने फोन पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार, झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी समेत वामदलों के नेताओं से फोन पर संपर्क किया। सभी नेताओं ने बैठक में भाग लेने पर सहमति दी थी।
आज के बंद पर सालखन अकेले पड़े भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के खिलाफ आनन-फानन में 18 जून को बंद की घोषणा करने वाले पूर्व सांसद सालखन मुर्मू अकेले पड़ गए हैं। किसी संगठन ने उन्हें समर्थन की घोषणा नहीं की है। आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रमुख ने भी इसे स्वीकारा। कहा, बंद की कोई खास तैयारी नहीं है। जनभावना को देखते हुए उन्होंने सरकार के निर्णय का विरोध किया।

More videos

See All