मैं गुजरात का मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में नहीं: मंडाविया

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री मनसुख लाल मंडाविया ने स्पष्ट किया है कि वह गुजरात के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें कोरी अफवाह हैं। मुख्यमंत्री पद पर विजय रूपाणी ही रहेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में एक बार फिर मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चा गर्म है।
वडोदरा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंडाविया ने कहा कि गुजरात में मुख्यमंत्री पद से रूपाणी को हटाकर किसी दूसरे नेता को बिठाने की तमाम चर्चाएं कोरी अफवाह हैं। यह राज्य सरकार के विरोधियों की एक चाल है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। खुद को इस दौड़ से बाहर बताते हुए उन्होंने कहा कि वह न पहले इस पद की दौड़ में थे और न ही अब हैं।

More videos

See All