हिंदुओं को एकजुट करने का अभियान चला रहे हैं प्रवीण तोगड़िया

आधी से ज्यादा जिंदगी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को बनाने में जुटे रहे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने खुद को विहिप से अलग कर लिया है। अब हिंदू ही आगे नामक अभियान के जरिये हिंदु समाज की महिलाओं, पुरुषों व युवाओं को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। विहिप चुनाव में अपने उम्मीदवार की पराजय के बाद तोगड़िया ने हिंदुत्व मुद्दे को लेकर बागी तेवर दिखाते हुए उपवास शुरू किया था। लेकिन एक दिन में ही उनका अनशन दम तोड़ गया था।
विहिप में रहते हुए डॉ. तोगड़िया ने हिंदू ही आगे नामक अभियान की शुरुआत की थी जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, पत्रकार, व्यापारी, किसान, मजदूर, कर्मचारी आदि को जोड़कर हिंदू समाज की सेवा के लिए जनशक्ति को जोड़ने का प्रयास किया था। तोगड़िया एक बार फिर सोशल मीडिया पर इस इस अभियान को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने हिंदू समाज की महिलाओं, पुरुषों व युवाओं से अभियान से जुड़कर हिंदू समाज की सेवा के लिए तन मन व धन से मदद करने का आह्वान किया है। इस आह्वान में तोगड़िया ने खुद को हिंदू नेता बताया है। पूरे संदेश में कहीं पर भी विहिप का जिक्र नहीं है।

More videos

See All