हरियाणा में पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए होगा विशेष प्रावधान

 केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि मंत्रालय द्वारा पुलिस बलों के आधुनिकीकरण की अम्ब्रेला स्कीम के तहत राज्य पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए विशेष प्रावधान किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आज यहां निकट पंचकूला पुलिस मुख्यालय पर पुलिस बल के आधुनिकीकरण के लिए राज्यों की सहायता करने हेतु अम्ब्रेला स्कीम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आयोजित चौथी क्षेत्रीय कार्यशाला में यह जानकारी दी गई। 

यह भी बताया गया कि इस योजना के तहत आंतरिक सुरक्षा, कानून एवं व्यवस्था, महिला सुरक्षा, आधुनिक हथियारों की उपलब्धता, पुलिस बल की सचलता, लॉजिस्टिक सपोर्ट, पुलिस वायरलैस का उन्नयन, नैशनल सैटेलाइट नैटवर्क, सी.सी.टी.एन.एस. प्रोजैक्ट, ई-प्रिजन प्रोजैक्ट इत्यादि का विशेष प्रावधान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त यह योजना हरियाणा में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, महिला एवं बाल सुरक्षा, सी.सी.टी.एन.एस. प्रोजैक्ट, सचलता, अवसंरचना, एफ.एस.एल. और संचार प्रणाली बनाए रखने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा पुलिस के सुदृढ़ीकरण के लिए वर्ष 2009-10 से 2016-17 के लिए 149.27 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

More videos

See All