Twitter

बिहार में NDA को पूर्ण बहुमत, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी RJD, नीतीश के CM बनने का रास्ता साफ

  • बिहार में महागठबंधन की कड़ी चुनौती के बाद भी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए को विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुई।
  • जेडीयू और भाजपा के गठबंधन को 243 विधानसभा सीटों में से 125 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीटें जीती।
  • लेकिन खास बात यह है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को साल 2015 जैसी कामयाबी हासिल नहीं हुई।
  • जहां पिछली बार के चुनाव में जेडीयू को 71 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, वहीं इस बार नीतीश कुमार की पार्टी 43 सीटों पर ही बढ़त बना पाई।
  • भले ही चुनाव में महागठबंधन को जीत न मिली हो लेकिन आरजेडी, 75 सीटों पर बढ़त बनाने के  साथ ही राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: दिन ढलते ही जलने लगी 'लालटेन', महागठबंधन ने फिर पकड़ी रफ्तार

More videos

See All