यशवंत सिन्हा कश्मीर पहुंचे , कहा- उमर व महबूबा से मिलने का करेंगे प्रयास

  • यशवंत सिन्हा दिल्ली स्थित बुद्धिजीवियों के एक संगठन कनसर्नड सिटीजंस ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य है और वो इसी प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीनगर पहुंचे हैं।
  • पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने श्रीनगर में दाखिल होने की अनुमति देने के लिए प्रशासन का आभार जताया। 
  • हम उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से भी मिलने का प्रयास करेंगे।
       ये भी पढ़े: पंचायत कांफ्रेंस ने बैक टू विलेज अभियान को ड्रामा बताया, कहा-पहले पिछला लेखाजोखा तो बताएं
  • हम जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 को लागू किए जाने के बाद पैदा हुए हालातों का जायजा लेंगे।
  • यहां लोगों से मिलेंगे और उन्हें बताएंगे कि बहुत से लोग कश्मीरियों की फिक्र करते हैं, उनकी बेहतरी के लिए योगदान करने को तैयार हैं। 

More videos

See All