रांची : देश और समाज के विकास में ब्रह्मर्षि समाज का खास योगदान : राज्यपाल

  • ब्रह्मर्षि समाज का गौरवमयी इतिहास रहा है,  इस समाज के लोगों ने देश  के विकास में अपना योगदान दिया है, यह बात राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कही.
     
  • वह रविवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती ब्रह्मर्षि विकास परिषद की ओर से हरमू मैदान में आयोजित सम्मेलन में बोल रही थीं. 
     
  • उन्होंने कहा कि कीर्तिमान रचने के लिए किसी  जाति या धर्म की नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और  संस्कार की जरूरत होती है. 
     
  • राज्य को सभी को मिलकर आगे बढ़ाना है. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो नेता मनोज पांडेय, हजारीबाग से केपी शर्मा, डॉ नागेश्वर सिंह, मृत्युंजय शर्मा सहित अन्य ने भी अपनी बातें रखीं.

    रिपोर्ट कार्ड लेकर निकले सीएम रघुवर दास ने लोगों को बताया JMM वाले से क्‍या पूछना है
     
  • बिहार के पूर्व सांसद अरुण  सिंह ने कहा कि गांव, खेत, खलिहान को मजबूत बनाने की जरूरत है. इसके अलावा  सांस्कृतिक मूल्यों के क्षरण पर अंकुश लगाने की जरूरत है. सिद्धु  -कान्हू  मुर्मू विवि के कुलपति मनोरंजन कुमार सिंह ने कहा कि समाज और देश  को उत्कृष्ट बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है. 

More videos

See All