महाराष्ट्र के लातूर से विधानसभा चुनावों में प्रचार का आगाज़ करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे।
इसके साथ ही वह हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रचार करेंगे।
हरियाणा में वह सोमवार को कुछ जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद गांधी पहली बार अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने लोगों के बीच जाएंगे।
वह गुजरात में अपने खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में अदालत के समक्ष पेश भी हुए। गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।