मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में है ओडिशा वासियों की अहम भूमिका: धर्मेन्द्र प्रधान

  • मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में ओडिशा के लोगों ने भी अपनी बड़ी भूमिका निभाई है।
  • यह बात केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बीजेपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से आयोजित एक चुनावी सभा में कही है।
  • भाजपा की ओर से शुक्रवार को प्रचार करने पहुंचे केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बरगड़ गाइसिलट में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते सीधे मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उनसे कई सवाल पूछ डाले।
       यह भी पढ़े: भुवनेश्वर में RSS की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, पहुंच रहे हैं मोहन भागवत
  • धर्मेन्द्र प्रधान ने सवाल किया है कि बीजेपुर से मुख्यमंत्री खुद चुनाव जीतने में सफल हुए तो यह सीट उन्होंने क्यों छोड़ दी।
  • उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक हिंजली एवं बीजेपुर दो जगह से चुनाव जीते है तो उप-चुनाव बीजेपुर में क्यों हो रहा है। सीएम ने क्यों नही हिंजली सीट छोड़ी तथा हिंजली में क्यों उप-चुनाव नहीं हो रहा है।

More videos

See All