भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा का दौरा 27 को

भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार 27 अगस्त को अंबाला शहर आ रहे हैं। जिला इकाई ने उनके स्वागत की योजना बनाई है। नड्डा यहां 3 जिलों के 10 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इस सिलसिले में शुक्रवार देर सायं भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार की अध्यक्षता में शहर विश्राम गृह में बैठक हुई। बैठक में नड्डा के आगमन को लेकर चर्चा की गई और जिले में निकली जन आशीर्वाद यात्रा की समीक्षा की गई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा, जिला प्रभारी धूमन सिंह किरमिच एडवोकेट, जिप चेयरमैन सुरिंदर राणा, जिला महामंत्री सतीश मेहता व राजेश बतौरा, अरुण भान आदि भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 27 अगस्त की बैठक में अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गयी। बैठक में मीडिया प्रभारी राज सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय लाकड़ा, बीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश पाल, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश सहोता आदि मौजूद रहे।

More videos

See All